Batt:RE ने शहरी गलियों के लिए नई श्रृंखला शुरू की


कंपनी ने अपनी प्रमुख ई-स्कूटर में चार नए रंग पेश किए




नई दिल्लीफरवरी


: शहरी उपभोक्ताओं के लिए स्थायीबेहतर प्रदर्शन वाला यात्रा अनुभव लाने वाली इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी बैटरीइलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Batt:RE) ने आज अपने नवीनतम और बेहद लोकप्रिय ई-स्कूटर स्टोर:आईई के लिए चार नए रंगों में वैरिएंट का अनावरण किया। Stor:ie अब बिल्कुल नए आकर्षक और अपने आप में परिपूर्ण रंगों- आइस ब्लू स्टारलाइट ब्लूकैंडी रेड और एक्रू ब्लू में उपलब्ध होगा।

 

कंपनी ने ये नए रंग अपने ग्राहकों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को देखते हुए पेश किए है। यह जीवनशैली-समकालीन ब्रांड मूल्यों के प्रति Batt:RE की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। ई-स्कूटर के खरीदार आज पर्यावरण के प्रति उतने ही जागरूक हैं जितने कि वे उन उत्पादों के प्रति हैं जो उनके व्यक्तित्व और स्टाइल के अनुरूप हैं। अब विविध प्रकार के खरीदारों की अपनी-अपनी वरीयताएं हैं तो Stor:ie को नई पीढ़ी और पारंपरिक उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त विकल्प और मॉडल उपलब्ध कराने चाहिए।

 

नए रंगों के मॉडलों की लॉन्चिंग के मौके पर बोलते हुए Batt:RE के संस्थापक श्री निश्चल चौधरी ने कहा, ''हम नवोन्मेषविनीत लेकिन पूरक जीवन शैली के अनुभवों पर हमारे अविश्वसनीय ध्यान सेऔर जुनूनी रूप से ग्राहक केंद्रित होने के माध्यम सेसामान्य लेकिन जीवनशैली को पूर्ण बनाने वाले अनुभवों का लगातार ध्यान केंद्रित तक और ग्राहक केंद्रित होकर प्रेरित होते हैं। हम जो कुछ भी करते हैं उसका सार यही है कि Stor:ie अब जीवंतआज के आकर्षक नए रंगों और निकटस्थ और अधिक विचारोत्तेजक भविष्य से सजी हुई है। मैं आश्वस्त हूं कि रंगों की इन नई श्रृंखलाओं के साथ, Stor:ie अपने मालिक के स्टाइल और रोमांचकता में चार चांद लगा देगी।''

 

Stor:ie एक चार्जिंग में 132 किमी की क्षमता65 किमी प्रति घंटे की सर्वाधिक गति और सिर्फ पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज होने की सुविधा के साथ पारंपरिक और आधुनिक का एक आदर्श मिश्रण है। इस स्कूटर में 2केडब्ल्यू आईपी 67 रेटिंग वाले बीएलडीसी हब मोटर लगा है और मजबूती व शक्ति के लिए इसमें धातु के पैनल लगे हैं और यह पांच इंच ब्लूटूथ टीएफटी स्मार्ट स्क्रीन के साथ आता है। Stor:ie एक इंटरकनेक्टेड मोटरकंट्रोलरबैटरीके साथ नियो सिंक और एक ऐप लगा है जो वाहन चालक को व्यापकएआई से लैस गणनाओं और टीएफटी स्क्रीन के साथ डिस्टेंस-टू-एम्प्टीनेवी असिस्टकॉल नोटिफिकेशनटेलीमैटिक्सजैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

एक्स-शोरूम कीमतः  89,600.00

 

Batt:RE इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में

बैटरीइलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Batt:RE) एक इलेक्ट्रिक-परिवहन कंपनी है जो शहरी उपभोक्ताओं को स्थायीबेहतर प्रदर्शन वाली यात्रा का अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। साल 2017 में स्थापित कंपनी व्यापक रूप से प्रौद्योगिकी संचालितग्राहक केंद्रित और गहन अभिनव वाला इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप हैजो शहरों के लिए जीवनशैली पूरक इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण करता है। कंपनी ने अपना पहला स्कूटर जुलाई2019 में बेचा था और उसके बाद अब तक देशभर के 21 राज्यों में 400 से ज्यादा डीलरशिप दे चुका है। अस्तित्व में आने के सिर्फ तीन साल के अंदर, Batt:RE 30,000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री कर चुका है। स्टार्टअप का जोर और इरादा एक स्थायी शहरी परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने पर रहा है। इस दिशा मेंकंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने अब तक CO2 उत्सर्जन में 4.8 लाख किलोग्राम की शुद्ध मासिक कमी हासिल की हैजिससे अकेले मासिक ईंधन लागत में 3.6 करोड़ रुपये की बचत हुई है। Batt:RE सगर्व 'मेक इन इंडियासंगठन हैजो तकनीकी रूप से समृद्ध और गहन अभिनव से लैस है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और आगामी मोटरसाइकिल के लिए 13 पेटेंट दाखिल कर चुकी है।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट