प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. तारा श्वेता आर्या राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सचिव नियुक्त

नईदिल्ली-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस बार की टीम में युवा, महिला और अनुभवी नेताओं का समावेश है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नए अध्यक्ष पर अपने निर्वाचन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी को और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। नई टीम में बिहार के किशनगंज की प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. तारा श्वेता आर्या को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ तारा करीब दस वर्षों से राजनीतिक पार्टी से जुड़ी है और लगातार जनता के बीच अपने कार्यों के लिए चर्चा में हैं। समाज के निचले तबके के लिए लगातार कार्य कर रही है। डॉ.तारा ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इसी कारण से पूरे बिहार में इनकी चर्चा होती रही है।

डॉ. तारा ने सचिव पद पर नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी को ह्दय से धन्यवाद। उनके विश्वास और स्नेह ने मुझे जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी है। मैं पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करती रहूंगी।  

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार वाजपेयी,मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, एवं शंकर झा आजाद, मदन चौधरी उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। विधायक माधव आनंद को प्रधान महासचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं महासचिव पद पर फजल इमाम मलिक को पुनः जिम्मेदारी दी गई है।    

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट